राजद का बिहार बंद आज, बंद रहेंगे सभी निजी स्कूल, चौकस प्रशासन

बांका : गुरुवार को राजद द्वारा किये जा रहे चक्का जाम हड़ताल को लेकर शहर के लगभग सभी निजी विद्यालय बंद रहने की सूचना है. वहीं जिला प्रशासन हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इसको लेकर प्रशासन ने शहर के सभी चौक-चौराहे, बैंक, एटीएम, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस […]
बांका : गुरुवार को राजद द्वारा किये जा रहे चक्का जाम हड़ताल को लेकर शहर के लगभग सभी निजी विद्यालय बंद रहने की सूचना है. वहीं जिला प्रशासन हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इसको लेकर प्रशासन ने शहर के सभी चौक-चौराहे, बैंक, एटीएम, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, मार्केट आदि में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है. साथ ही प्रदर्शनकारी पर विशेष निगरानी के लिए बीडीओ कैमरा का भी सहारा लिया है.
ताकि किसी भी तरह के प्रदर्शनकारियों के द्वारा किये गये उपद्रव घटना को कैमरे में कैद किया जा सके और बाद में घटना में शामिल सभी उपद्रवियों पर सीधी कार्यवाही हो सके. इस संबंध में एसडीपीओ एसके दास ने बताया कि हड़ताल के दौरान उपद्रव मचाने वाले किसी भी प्रदर्शनकारी को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




