सिपाही भर्ती परीक्षा आज प्रशासनिक तैयारी पूरी

बांका : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के 13 केन्द्र पर आयोजित होगी. परीक्षा एक पाली में होगी. परीक्षा में कुल 6072 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा को लेकर जिला-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. सभी केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. साथ ही कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए […]
बांका : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के 13 केन्द्र पर आयोजित होगी. परीक्षा एक पाली में होगी. परीक्षा में कुल 6072 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा को लेकर जिला-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. सभी केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. साथ ही कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कई ठोस इंतजाम किये गये हैं. सभी परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.
साथ ही एसडीओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गयी है. जानकारी के मुताबिक परीक्षा की अवधि 10-12 बजे तक की होगी. परीक्षार्थी को तय समय-सीमा के अंदर परीक्षा केंद्र पर हरहाल में उपस्थित होना होगा. अन्यथा उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जायेगा. वहीं सभी परीक्षा केन्द्र पर वीडियोग्राफी का इंतजाम किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




