तीन दिन ही आती हैं लेडी डॉक्टर, मरीज परेशान

Published at :24 Aug 2017 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन ही आती हैं लेडी डॉक्टर, मरीज परेशान

कटोरिया : रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर में भी व्यापक गड़बड़ी है. अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक डा रश्मि सीमा की ड्यूटी सप्ताह में सिर्फ तीन दिन यानि सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को दी गयी है. जबकि अन्य सभी चिकित्सकों की ड्यूटी लगभग नियमित रूप से है. लेडी डॉक्टर की ड्यूटी नियमित रूप […]

विज्ञापन

कटोरिया : रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर में भी व्यापक गड़बड़ी है. अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक डा रश्मि सीमा की ड्यूटी सप्ताह में सिर्फ तीन दिन यानि सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को दी गयी है. जबकि अन्य सभी चिकित्सकों की ड्यूटी लगभग नियमित रूप से है. लेडी डॉक्टर की ड्यूटी नियमित रूप से नहीं रहने के कारण क्षेत्र के महिला मरीजों व गर्भवती महिलाओं की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है.

जबकि अस्पताल में इन दिनों प्रसूती महिलाओं की भीड़ काफी बढ़ी है. प्रसव की रिपोर्ट एक माह में दो सौ से भी पार जा चुकी है. लेकिन इलाज व जांच के लिये प्रतिदिन अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं व प्रसूति महिलाओं को महिला चिकित्सक का लाभ नियमित रूप से नहीं मिल पाता. रेफरल अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक भागलपुर से कटोरिया आती है. जिस कारण सुबह आठ बजे से बारह बजे तक के आउट डोर में भी वे ड्यूटी रोस्टर में भी लेट से ही अस्पताल पहुंच पाती हैं. जबकि दोपहर बाद शाम चार से छह बजे तक के आउट डोर में ड्यूटी किये बिना ही वे वापस लौट जाती हैं.

यह सिलसिला यहां लंबे समय से चल रहा है. स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत किये जाने के बावजूद इस समस्या का निदान नहीं हो पा रहा. क्षेत्र के लोगों ने सिविल सर्जन से अस्पताल में पदस्थापित महिला चिकित्सक की ड्यूटी प्रतिदिन कराने की मांग की है. ज्ञात हो कि कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम द्वारा विधानसभा में बार-बार सवाल उठाये जाने के बाद कटोरिया रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला चिकित्सक की पदस्थापना की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन