ePaper

हनुमान कथा सुनने जा रहे हैं बागेश्वर धाम... तो फिर इस रूट को करें फॉलो नहीं होगी कोई परेशानी

Updated at : 12 May 2023 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान कथा सुनने जा रहे हैं बागेश्वर धाम... तो फिर  इस रूट को करें फॉलो नहीं होगी कोई परेशानी

Bageshwar Dham एम्स से आगे गोलंबर के पास पहुंचने पर आपको दो रास्ते मिलेंगे हैं.एक मेन रोड NH- 139 और दूसरा नहर वाला रास्ता. पटना एम्स गोलंबर से नहर का रास्ता पकड़ते हुए लगभग 10 किमी का सफर तय करने के बाद आप नौबतपुर चौराहा पहुचेंगे.

विज्ञापन

पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को पटना आ रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री (dhirendra shastri) पटना जिले के नौबतपुर (naubatpur) थाना क्षेत्र के तरेत पाली (taret pali) में बने बागेश्वर धाम (Bageshwar dham) में हनुमान कथा (hamumant katha) का वाचन करेंगे. कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में बिहार, यूपी और नेपाल से लोग पटना पहुंचने लगे हैं. बाहर से आने वाले लोगों के मनमें कथा स्थल के रास्ते को लेकर कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं. ऐसे ही पाठक की शंका को दूर करने के लिए यह खबर है. जो भक्त कथा स्थल तक पहुंचना चाहते हैं वे पटना एम्स से नहर वाले रास्ते के जरिए तरेत पाली तक पहुंच सकते हैं.

क्या है रूट प्लान

एम्स से आगे गोलंबर के पास पहुंचने पर आपको दो रास्ते मिलेंगे हैं.एक मेन रोड NH- 139 और दूसरा नहर वाला रास्ता. पटना एम्स गोलंबर से नहर का रास्ता पकड़ते हुए लगभग 10 किमी का सफर तय करने के बाद आप नौबतपुर चौराहा पहुचेंगे. नौबतपुर पहुंचने के बाद दाएं ओर एक पतला सा रास्ता तरेत पाली मठ की ओर जाता है.एक से दो किमी का सफर तय करने के बाद आप कथा स्थल पहुंच जाएंगे. कथा स्थल तरेत पाली मठ पहुंचने के लिए रास्ते में यातायात को लेकर बदलाव किए गए हैं.नहर वाली रोड को वन-वे किया गया है.

इस रोड में 13 से 17 मई तक विक्रम की तरफ से आने वाले वाहन नौबतपुर से ही एनएच-139 की तरफ मोड़ दिए जाएंगे. पटना से कथास्थल जाने वाले वाहन भी वापसी में एनएच-139 होकर लौटेंगे. पटना से नहर रोड से आने वाले लोगों के लिए छह-सात जगह छोटी नहर को पाटकर रास्ता बनाया गया है, जहां से वाहन मठ के पीछे यानी उत्तर तरफ की खाली जमीन में बने पार्किंग में जा सकेंगे. जानीपुर- नौबतपुर के रास्ते आने वाले वाहनों की पार्किंग तरेत गांव से पहले होगी.कथा स्थल के आसपास तीन जगह पार्किंग में 50 हजार वाहन खड़े हो सकेंगे.कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की एंट्री और वाहनों की पार्किंग फ्री रहेगी.

सजकर तैयार हुआ बागेश्वर धाम

हनुमान कथा के लिए सभा स्थल सजकर तैयार हो गया है. यहां 12 से 17 मई तक श्री बागेश्वर धाम सा नजारा देखने को मिलेगा. श्री बागेश्वर धाम की तर्ज पर इसे सजाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन