बिहार में बागेश्वर बाबा ने हिंदुओं को संगठित होने के लिए कहा... बोलें- बाहरी हमला होने पर बनें मुट्ठी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2023 7:23 PM
Bihar News: बिहार में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि किसी ने उनसे पूछा कि बाबा जी आप कहते है कि भारत हिंदु राष्ट्र बनेगा. क्या ये संभव है? तो उन्होंने इसका जवाब दिया.
Bihar News: बिहार में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत पहले से हिंदु राष्ट्र है. इसे हिंदु राष्ट बनाने की जरूरत नहीं है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि किसी ने उनसे पूछा कि बाबा जी आप कहते है कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा. क्या ये संभव है? तो उन्होंने कहा- भारत पहले से हिंदु राष्ट्र है, बनाने की जरूरत नहीं है. इस दौरान बाबा ने यह भी कहा कि केवल घोषणा होना बाकि है. धीरेद्र शास्त्री ने बताया कि बागेश्वर सरकार सबकी अर्जी सुनते हैं. उन्होंने भी अपनी अर्जी लगाई है.
बाबा बागेश्वर ने नौबतपुर के तरेत पाली मठ में भव्य कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब भगवान राम की कृपा होगी, तो भारत हिंदु राष्ट्र बन जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह जल्द होने वाला है. आपको बता दें कि इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे. गिरिराज सिंह, रवि शंकर प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा, और सम्राट चौधरी जैसे बड़े बीजेपी के नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए. फिलहाल, सम्राट चौधरी और रवि शंकर प्रसाद कार्यक्रम से जा चुके है. इन्होंने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.
Also Read: बिहार: नौबतपुर के तरेत मठ में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, देखें तस्वीरें
बाबा बागेश्वर ने कार्यक्रम में भोजपुरी में भी संवाद किया था. इन्होंने कहा था कि दुनिया में आदमी ढेर हो ला.. बाकि सब इंसान न होला. इसके अलावा इन्होंने बिहारियों की जमकर तारीफ की. बाबा ने कहा कि बिहारी सब पर भारी होता है. बिहार माता जानकी की देवी है. देवी जानकी भक्ति की मूर्ति हैं. इसलिए बिहार भक्ति की धरती है.
धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी बताया कि बिहार ने दुनिया को शुन्य दिया. आर्यभट्ट की धरती धन्य है. बता दें कि यहां सुंदर कांड पर पांच दिन कथा होने वाली है. बाबा ने यहां बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जब तक बिहार राम मय नहीं हो जाता, तब तक वह बिहार आते रहेंगे. यहां बताया गया कि बिहार में अब राम की बाहार आयेगी. यहां यह भी बताया गया कि राज्य में राम जी जानकी जी की कृपा और जल्द परिवर्तन आयेगा
संगठित होने को लेकर बाबा ने कहा कि हनुमान जी ने लंकानी को मुठी बांधकर मारा. यह सिखाता है कि जब भी कोई हम पर हमला करें, तो संगठित हो जाना चाहिए. ऐसे ही हिंदुओं को भी किसी बाहरी प्रहार का सामना करने के लिए संगठित हो जाना चाहिए. सही वक्त पर मुट्ठी बनिये.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










