औरंगाबाद में धान की सोहनी के दौरान वज्रपात, 22 वर्षीय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद परिजन | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : बिहार के औरंगाबाद में धान की सोहनी कर रहे 22 वर्षीय युवक की वज्रपात से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

Aurangabad News : बारुण थाना क्षेत्र के इगुना गांव के बधार में गुरुवार की शाम धान की सोहनी करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान इगुना गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेत में काम करने के दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सुशील कुमार अन्य किसानों के साथ खेत में धान की सोहनी कर रहा था. इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और हल्की बारिश शुरू हो गयी. किसान खेत में अपना काम कर ही रहे थे कि अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी. इसकी चपेट में आने से सुशील गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़ा.

गंभीर हालत में सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाकर उसके परिजनों को सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में सुशील को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बारुण ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया.

चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

परिजन सुशील को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. अस्पताल परिसर में परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. आसपास मौजूद लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध नजर आये.

खेती-किसानी में परिवार का करता था सहयोग

बताया जाता है कि सुशील खेती-किसानी के कार्य में परिवार का सहयोग करता था. खेत में काम करने के दौरान अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गहरा सदमा दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

Also Read : बेगूसराय के जिला परिषद में मनमानी व दोहरी नीति का आरोप, अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान का अनिश्चितकालीन धरना जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन