नवीनगर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय श्री हनुमत कथा, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा वाचन

Updated:
विज्ञापन

नवीनगर में तीन दिवसीय श्री हनुमत कथा का होगा आयोजन 28 से 30 जनवरी तक होगा धार्मिक कार्यक्रम, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा वाचन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News : बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 28-30 जनवरी 2027 को नवीनगर में श्री हनुमत कथा सुनाएंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी आगमन की संभावना है. श्रद्धालुओं में उत्साह.

विज्ञापन

Aurangabad News : आगामी 28 से 30 जनवरी 2027 तक तीन दिवसीय श्री हनुमत कथा का भव्य धार्मिक आयोजन किया जायेगा. आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. कार्यक्रम में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को श्री हनुमत कथा का श्रवण करायेंगे.

विज्ञापन

कई लोगों के सहयोग से होगा धार्मिक आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह, संत सुदर्शनाचार्य, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश शिक्षक सचिव धनंजय सिंह, सुरेश सोनी, उमेश कुमार, अक्षय पांडेय, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, विजय सिंह एवं नवीन कुमार समेत अन्य लोगों के सहयोग से किया जा रहा है.

Also Read : कार्यकर्ताओं की स्वस्थ आलोचना और सुझावों का स्वागत: डॉ. प्रकाश चंद्र

भगवान श्रीराम और हनुमान जी की महिमा का होगा वर्णन

तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की महिमा, भक्ति, धर्म, सेवा और सदाचार से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा. आयोजकों के अनुसार, कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश देने का प्रयास किया जायेगा.

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

आयोजक मुकेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर श्री हनुमत कथा का लाभ लेने की अपील की है. आयोजन की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है. कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है.

Also Read : औरंगाबाद के नवीनगर-बारुण की 17 पंचायतों में 419 सोलर स्ट्रीट लाइटें, रात में गांव होंगे रोशन

मुख्यमंत्री के आगमन की भी दी गयी जानकारी

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी आगमन की जानकारी दी गयी है. मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर आयोजन स्थल पर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की जा रही है.

आसपास के क्षेत्रों से पहुंचेंगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में नवीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह देखा जा रहा है.

Also Read : औरंगाबाद: शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर दाउदनगर में निकला मशाल जुलूस, दो अक्टूबर को सत्याग्रह का ऐलान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन