औरंगाबाद : ब्रिटिशकालीन बतरे पुल की मरम्मत शुरू, जर्जर हिस्सों को तोड़कर की जा रही ढलाई

Updated:
विज्ञापन

बतरे पुल पर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का चल रहा काम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ब्रिटिशकालीन सौ वर्ष पुराने बतरे पुल की मरम्मत शुरू हो गई है. जर्जर हिस्सों को तोड़कर नए सिरे से ढलाई की जा रही है, जिससे पुल को बचाया जा सके.

विज्ञापन

British-era bridge repair : अंबा-नवीनगर मुख्य पथ पर स्थित करीब सौ वर्ष पुराने ब्रिटिशकालीन बतरे पुल की मरम्मत का काम से शुरू हो गया है. पथ निर्माण विभाग की देखरेख में पुल के दोनों छोर के क्षतिग्रस्त हिस्सों को तोड़ कर नये सिरे से ढलाई की जा रही है. पथ निर्माण विभाग के अनुसार, पुल के दोनों किनारों पर मिट्टी जमा होने के कारण बरसात का पानी समुचित तरीके से नहीं निकल पा रहा है. पानी के लगातार रिसाव और नमी के कारण पुल की ढलाई क्षतिग्रस्त हो रही है तथा कई जगहों पर सरिया बाहर निकल आया है.

विज्ञापन

रोक के बाद भी जारी है भारी वाहनों का परिचालन

बतरे नदी पर बने इस पुराने पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का बोर्ड लगाया गया है. इसके बावजूद पुल से भारी वाहनों का परिचालन लगातार जारी है. भारी वाहनों के गुजरने से पुल में कंपन होता है, जिससे इसकी संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते भारी वाहनों के परिचालन पर प्रभावी रोक नहीं लगायी गयी, तो पुल को और नुकसान पहुंच सकता है.

पुल की दोनों ओर लगाया जायेगा बैरियर

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करायी जा रही है. भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जल्द ही पुल के दोनों ओर बैरियर लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि पुल के अन्य हिस्सों की स्थिति की भी जांच कर आवश्यक मरम्मत करायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन