बिहार बोर्ड के मैट्रिक-इंटर डमी एडमिट कार्ड में सुधार का आखिरी मौका, 6 नवंबर तक कराएं गलती ठीक

Updated:
विज्ञापन

बिहार बोर्ड की परीक्षा देते विद्यार्थियों की सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार बोर्ड 2027 मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. नाम, जन्मतिथि व अन्य त्रुटियों को 6 नवंबर तक सुधारने का अंतिम मौका है. तुरंत चेक करें.

विज्ञापन

Bihar Board Dummy Admit Card 2027 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले सेंटअप विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. विद्यार्थी अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर सकते हैं. कार्ड में किसी तरह की त्रुटि मिलने पर निर्धारित समय के भीतर सुधार कराना जरूरी है. इसके लिए विद्यार्थियों को 6 नवंबर तक सुधार कराने की सलाह दी गयी है. बोर्ड ने इसके लिए 7 नवंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की है, लेकिन अंतिम दिनों में वेबसाइट धीमी या व्यस्त होने की आशंका को देखते हुए पहले ही सुधार कराने को कहा जा रहा है.

विज्ञापन

नाम से लेकर जन्मतिथि तक में करा सकते हैं सुधार

बिहार बोर्ड के अनुसार डमी एडमिट कार्ड में विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, फोटो, जन्मतिथि, जाति, आधार नंबर, धर्म, राष्ट्रीयता, जेंडर और रजिस्ट्रेशन कार्ड के अनुरूप विषयों में किसी तरह की गलती होने पर सुधार कराया जा सकता है.

इसके लिए संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान से संपर्क करना होगा. संस्थान की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से त्रुटियों में सुधार किया जायेगा. डमी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र को छोड़कर विद्यार्थी का अन्य विवरण दर्ज रहेगा.

स्कूल या साइबर कैफे से डाउनलोड कर सकते हैं कार्ड

जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थान या साइबर कैफे में जाकर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. कैफे संचालक विद्यार्थी के नाम, संकाय और माता-पिता के नाम के आधार पर डमी एडमिट कार्ड उपलब्ध करा सकते हैं.

कार्ड डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थियों को सभी जानकारियां बारीकी से जांचनी चाहिए. किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर तुरंत संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रधान से संपर्क कर ऑनलाइन सुधार कराना होगा.

समय पर सुधार नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी

महिला कॉलेज के प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सेंटअप विद्यार्थी यदि अभी डमी एडमिट कार्ड की त्रुटियां नहीं सुधरवाते हैं, तो बाद में उन्हें काफी परेशानी हो सकती है. जिले के विभिन्न माध्यमिक और इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में सेंटअप परीक्षा चल रही है. ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह त्रुटि सुधार का महत्वपूर्ण अवसर है.

निर्धारित समय के बाद नहीं मिलेगा सुधार का मौका

डीईओ दया शंकर सिंह ने बताया कि बिहार बोर्ड ने पोर्टल पर डमी एडमिट कार्ड जारी कर सेंटअप विद्यार्थियों को त्रुटि सुधार का अंतिम मौका दिया है. प्रिंट के दौरान हुई किसी भी गलती को तत्काल ठीक कराया जा सकता है. इसके लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित शिक्षण संस्थान में जाकर प्रधान से संपर्क करना होगा. निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद सुधार संभव नहीं होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन