शादी का प्रलोभन देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म

Published at :19 Apr 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म

औरंगाबाद शहर : देव प्रखंड के एक गांव की छात्रा के साथ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. छात्रा ने इस मामले में महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव के जितेंद्र शर्मा को आरोपित बनाया है. पुलिस को दिये बयान […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : देव प्रखंड के एक गांव की छात्रा के साथ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. छात्रा ने इस मामले में महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव के जितेंद्र शर्मा को आरोपित बनाया है. पुलिस को दिये बयान में छात्रा ने कहा है कि वह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय देव की इंटर सांइस की छात्रा है. पिछले एक वर्ष से शादी का साझा देकर जितेंद्र यौन शोषण कर रहा था.

16 अप्रैल की सुबह कोचिंग से निकलने के दौरान वह मिला और शादी करने के नाम पर अपने बाइक से पुलिस लाइन के समीप एक मकान में रखा और जबरन शारीरिक संबंध बनाया. उसने सुबह में शादी का वादा किया, लेकिन नाश्ता लाने के बहाने फरार हो गया. इधर, पता चला कि आरोपित युवक की शादी कहीं और तय हो गयी है और 17 अप्रैल की रात उसका तिलक रस्म भी पूरा हो गया है. इधर महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में धारा 341, 342, 376 आइपीसी चार, पॉस्को एक्ट के तहत कांड संख्या 10/17 दर्ज की गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन