सूर्य महोत्सव पर पार्टी विशेष का है नियंत्रण’

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2014 4:00 AM

विज्ञापन

औरंगाबादः गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय देव सूर्य महोत्सव के आयोजन को लेकर कई जनप्रतिनिधियों में असंतोष है. जिला परिषद के उपाध्यक्ष विमला देवी ने कहा है कि सूर्य महोत्सव जदयू द्वारा करायी जा रही है. इस महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है. इधर, जिला सहकारिता अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने […]

विज्ञापन

औरंगाबादः गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय देव सूर्य महोत्सव के आयोजन को लेकर कई जनप्रतिनिधियों में असंतोष है. जिला परिषद के उपाध्यक्ष विमला देवी ने कहा है कि सूर्य महोत्सव जदयू द्वारा करायी जा रही है. इस महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है. इधर, जिला सहकारिता अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने भी कहा है कि यह महोत्सव सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा नहीं बल्कि पार्टी विशेष तक समिति हो कर रह गया.

सरकार के अधीनस्थ सभी पदाधिकारियों को आमंत्रण तक नहीं दिये गये. राजद के जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव ने कहा है कि इस महोत्सव पर सरकार व प्रशासन का नियंत्रण नहीं है बल्कि जदयू का है. पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने कहा है कि जितना खर्च सूर्य महोत्सव में किया जा रहा है. उतने पैसे से अगर सूर्यनगरी के विकास में किया जाता तो यह स्थल पर्यटन के मानचित्र पर होता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन