शहर के दानी बिगहा से हाइवा चोरी, प्राथमिकी

Published at :22 Sep 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के दानी बिगहा से हाइवा चोरी, प्राथमिकी

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा के समीप से हाइवा वाहन की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में हाइवा मालिक अजीत कुमार सिंह जो ईट भट्ठा के संचालक भी हैं, ने नगर थाने में एक लिखित शिकायत की है. इनका कहना है कि मंगलवार की रात उनके आवास के […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा के समीप से हाइवा वाहन की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में हाइवा मालिक अजीत कुमार सिंह जो ईट भट्ठा के संचालक भी हैं, ने नगर थाने में एक लिखित शिकायत की है. इनका कहना है कि मंगलवार की रात उनके आवास के समीप कई वाहन खड़े थे, जिसमें से एक हाइवा की चोरी हो गयी है. इन्होंने अपने हाइवा वाहन के चालक पर भी संदेह व्यक्त किया है.
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि जिस हाइवा की चोरी की शिकायत अजीत सिंह द्वारा की गयी है. इन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं जानकारी दी है. चालक पर संदेह किया है. पुलिस ने भी मामले की छानबीन की है. अभी तक की जो स्थिति है वह यह है कि हाइवा कई सालों पुराना था और जिस जगह पर खड़ा है उस जगह से कोई चोर आसानी से चोरी कर नहीं ले सकता. चोरी की घटना जो बतायी जा रही है, वह संदेहास्पद है. मामले की छानबीन की जा रही है. एक से दो दिन में स्पष्ट हो जायेगा कि घटना का कारण क्या है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन