कीचड़ से सन गयीं सभी सड़कें

Published at :19 Aug 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
कीचड़ से सन गयीं सभी सड़कें

दाउदनगर : गुरुवार की अहले सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. सड़क पर सन्नाटा सा पसरा रहा. सुबह से ही रूक-रूक कर तेज हवा के झोंके के साथ मूसलाधार बारिश होते रही, जिसके कारण लोग अपने जरूरी कामों से ही बाजार की ओर निकल सके. बाजार में भीड़-भाड़ बहुत […]

विज्ञापन
दाउदनगर : गुरुवार की अहले सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. सड़क पर सन्नाटा सा पसरा रहा. सुबह से ही रूक-रूक कर तेज हवा के झोंके के साथ मूसलाधार बारिश होते रही, जिसके कारण लोग अपने जरूरी कामों से ही बाजार की ओर निकल सके. बाजार में भीड़-भाड़ बहुत कम देखी गयी. कई प्रमुख सड़कें जलजमाव के कारण कारण कीचड़ में सन गयीं हैं, जिस पर पैदल चलना भी मुश्किल भरा साबित हो रहा है.
शहर के बम रोड की सड़क पर ऐसी ही स्थिति है. दाउदनगर-बारूण रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व महादलित टोला के पास की सड़क, कादरी स्कूल रोड, अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ मोड़ के बाजार रोड, गोह रोड, पटना रोड व औरंगाबाद रोड में भी यही हाल रहा. गुरुवार की सुबह से ही बिजली भी गुल रही. शाम तक बिजली नहीं आयी थी. रक्षाबंधन जैसे त्योहार के दिन बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन