शक्षिकों के अभाव में नहीं होती पढ़ाई

Published at :30 Jun 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
शक्षिकों के अभाव में नहीं होती पढ़ाई

शिक्षकों के अभाव में नहीं होती पढ़ाई फोटो नंबर-3,परिचय -जर्जर विद्यालय का भवन ओबरा.प्रखंड के भरूब उच्च विद्यालय में संसाधन की घोर कमी है, जिसके कारण छात्र- छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है. विद्यालय के वरीय शिक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यालय में संस्कृत अंगरेजी व उर्दू विषय के शिक्षक नहीं […]

विज्ञापन

शिक्षकों के अभाव में नहीं होती पढ़ाई फोटो नंबर-3,परिचय -जर्जर विद्यालय का भवन ओबरा.प्रखंड के भरूब उच्च विद्यालय में संसाधन की घोर कमी है, जिसके कारण छात्र- छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है. विद्यालय के वरीय शिक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यालय में संस्कृत अंगरेजी व उर्दू विषय के शिक्षक नहीं होने के कारण पढ़ाई नहीं होती. बताया जाता है कि उच्च विद्यालय का स्थापना 1965 में की गयी थी और उस वक्त खपड़ैल भवन का निर्माण किया गया था. विद्यालय में मरम्मति के लिये राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन काफी जर्जर है. जबकि विद्यालय में नामांकिन छात्र-छात्राएं लगभग 800 से ऊपर है, फिर भी संसाधन का अभाव देखा जा रहा है. छात्रा पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, कुसुम कुमारी, शालिनी कुमारी, छात्र विनय कुमार, रवि ने बताया कि विद्यालय में कई विषयों के शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने पढ़ाई नहीं हो रही है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि उच्च विद्यालय से संबंधित प्रतिवेदन विद्यालय के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा जाता है. जानकारी लेकर इस मामले में कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन