दो ट्रकों में टक्कर, एक चालक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर बारुण के समीप बुधवार की देर रात बालू व कोयला लदे दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गयी. इस घटना में 32 वर्षीय चालक बाबूलाल प्रसाद यादव की मौत हो गयी. बाबूलाल गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के केवाल गांव का रहनेवाला था. गुरुवार की सुबह पुलिस […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर बारुण के समीप बुधवार की देर रात बालू व कोयला लदे दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गयी. इस घटना में 32 वर्षीय चालक बाबूलाल प्रसाद यादव की मौत हो गयी. बाबूलाल गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के केवाल गांव का रहनेवाला था. गुरुवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया.
घटना के बारे में बताया जाता है कि बाबूलाल प्रसाद यादव झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू से कोयला लेकर वाराणसी जा रहा था कि रास्ते में बारुण के समीप बालू लदे एक ट्रक से टक्कर हो गयी.
इस घटना में बाबूलाल की मौत हो गयी. बारुण थाने की गश्ती पुलिस ने एनएचएआइ के एंबुलेंस से शव को सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजवाया. देर रात लगभग तीन बजे शव लाया गया. गुरुवार को सुबह आठ बजे तक शव की पहचान नहीं हुई थी. इधर, सूचना मिलने पर मृत बाबूलाल के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की. इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




