18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गिरफ्तार माओवादी ने एएसपी अभियान पर गोलीबारी स्वीकारी

गिरफ्तार माओवादी ने एएसपी अभियान पर गोलीबारी स्वीकारी गया के बाराचट्टी से गिरफ्तार नक्सली जोनल कमांडर कृष्णा यादव को रिमांड पर लेकर मदनपुर पुलिस कर रही पूछताछ मदनपुर (औरंगाबाद).गया जिले के बाराचट्टी से गिरफ्तार नक्सली जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ कौशल यादव को मदनपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है. थानाध्यक्ष श्याम […]

गिरफ्तार माओवादी ने एएसपी अभियान पर गोलीबारी स्वीकारी गया के बाराचट्टी से गिरफ्तार नक्सली जोनल कमांडर कृष्णा यादव को रिमांड पर लेकर मदनपुर पुलिस कर रही पूछताछ मदनपुर (औरंगाबाद).गया जिले के बाराचट्टी से गिरफ्तार नक्सली जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ कौशल यादव को मदनपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है. थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी अपने इलाका का जोनल कमांडर है. माओवादी नेता संदीप यादव का बहुत करीबी व खास है. यह अपने साथ एक प्लाटून मार्ग दस्ता लेकर चलता था. इसके अंतर्गत 30 हथियार चलाने में कुशल माओवादी रहते हैं. इसमें से 20-22 लोगों के पास आधुनिक हथियार एके 47 व एके 56 होते हैं. गिरफ्तार माओवादी ने यह भी जानकारी दी की मदनपुर के पंचफेरी पहाड़ी इनकाउंटर में संदीप यादव के दस्ते के साथ यह भी शामिल था. एएसपी अभियान राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में सीआरपीएफ, एसटीएफ, जिला पुलिस के जवान माओवादियों के संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था, तभी मदनपुर थाना क्षेत्र के पंचफेरी पहाड़ी के समीप माओवादियों ने तीन ओर से घेर कर गोलीबारी शुरू कर दी थी, दोनों ओर से घंटों गोलीबारी हुई. इसमें एएसपी अभियान व जवानों पर गोलीबारी की गयी थी. लेकिन अंतत: माओवादी अंधेरे का लाभ उठा कर जंगल में चले गये. इस संबंध में मदनपुर थाना कांड संख्या 9-15 दर्ज है. गिरफ्तार माओवादी जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ कौशल यादव भी नामजद आरोपित है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ क्रम में गिरफ्तार माओवादी कृष्णा ने टंडवा थानाध्यक्ष अजय साव सहित अन्य सात पुलिसकर्मी को बारुदी सुरंग लगा कर जीप उड़ाने, हथियार लूटने व मौत की घटना को अंजाम देने में नामजद है. इस संबंध में नवीनगर थाना कांड संख्या 174-13 दर्ज है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें