छात्रों का भविष्य हो रहा चौपट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

विद्यालय में शिक्षकों व कमरों का भी अभाव औरंगाबाद (सदर) : सरकारी विद्यालयों के कामकाज व पठन-पाठन दोनों सर्वविदित है. कहीं संसाधन होते हुए भी छात्र शिक्षा से वंचित हैं, तो कहीं संसाधन के अभाव में छात्रों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है. अनुग्रह इंटर कॉलेज(गेट स्कूल) आज भी संसाधनोें की कमी की […]
विज्ञापन
विद्यालय में शिक्षकों व कमरों का भी अभाव
औरंगाबाद (सदर) : सरकारी विद्यालयों के कामकाज व पठन-पाठन दोनों सर्वविदित है. कहीं संसाधन होते हुए भी छात्र शिक्षा से वंचित हैं, तो कहीं संसाधन के अभाव में छात्रों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है. अनुग्रह इंटर कॉलेज(गेट स्कूल) आज भी संसाधनोें की कमी की समस्या से उबर नहीं पा रहा है.
कभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अच्छे शिक्षकों के लिए पहचाना जानेवाला अनुग्रह इंटर कॉलेज(गेट स्कूल) आज कई समस्यों से घिरा है. क्लासरूम की कमी, विषयवार शिक्षकों का अभाव व आधुनिक शिक्षा के लिए जरूरी संसाधनों की कमी से विद्यालय जूझ रहा है. स्कूल में लगभग तीन हजार छात्र पढ़ते हैं.
यहां माध्यमिक में विषयवार शिक्षकों के 32 पद स्वीकृत हैं, पर मात्र आठ शिक्षक ही पदस्थापित हैं. वहीं, उच्च माध्यमिक में 16 शिक्षकों के स्वीकृत पद हैं, पर 13 शिक्षक ही हैं. विद्यालय में कमरों का भी घोर अभाव है. प्राचार्य बताते हैं कि विद्यालय में 24 कमरे हैं, पर वे छात्रों की संख्या को देखते हुए काफी नहीं हैं. कमरे के अभाप में कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










