जयमाल के दौरान चली गोली, युवक मरा

नवीनगर : नवीनगर प्रखंड के करमडीह गांव में बुधवार रात बरात में जयमाला की रस्म के दौरान चली गोली से राजू ठाकुर (30) की मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस जांच में जुटी है. करमडीह निवासी अवधेश सिंह उर्फ तिवारी जी के घर बुधवार […]
नवीनगर : नवीनगर प्रखंड के करमडीह गांव में बुधवार रात बरात में जयमाला की रस्म के दौरान चली गोली से राजू ठाकुर (30) की मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस जांच में जुटी है.
करमडीह निवासी अवधेश सिंह उर्फ तिवारी जी के घर बुधवार शाम चिरैली गांव से बरात आयी थी. जयमाला की रस्म में स्टेज की बगल में खड़ा होकर राजू जयमाला देख रहा था. तभी फायरिंग हुई और गोली राजू की पीठ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










