शाहपुर मुहल्ले में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काटा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Mar 2015 3:00 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : रविवार की सुबह शहर के शाहपुर मुहल्ले में एक पागल कुत्ते ने आधे दर्जन लोगों को काट लिया. इसके बाद मुहल्ले के लोग सूई दिलवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. लेकिन रविवार होने के कारण सूई देने वाला काउंटर बंद था. इसके बाद मुहल्ले के लोग अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : रविवार की सुबह शहर के शाहपुर मुहल्ले में एक पागल कुत्ते ने आधे दर्जन लोगों को काट लिया. इसके बाद मुहल्ले के लोग सूई दिलवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. लेकिन रविवार होने के कारण सूई देने वाला काउंटर बंद था. इसके बाद मुहल्ले के लोग अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया.
हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि जब सरकार द्वारा अस्पताल में नि:शुल्क सूई देने की व्यवस्था की गयी है, तो रविवार को क्यों नहीं दिया जायेगा. करीब आधे घंटे बाद हंगामा की सूचना मिलने पर सिविल सजर्न डॉ परशुराम भारती ने तुरंत एंटी रैबीज सूई लोगों को देने के लिए कर्मचारी को फोन किया. इसके बाद काउंटर खोल कर विकास कुमार, आयुष कुमार, पप्पू कुमार, सोनू कुमार, रिया कुमारी सहित अन्य लोगों को सूई दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










