अभाविप ने मगध विवि के कुलपति का पुतला फूंका

औरंगाबाद (ग्रामीण): सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति करने व कॉलेज को वित्तीय अधिकार देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के छात्र नेताओं ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एम इश्तियाक का पुतला फूंका. इससे पूर्व प्रदेश सह मंत्री दीपक कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में […]
इससे पूर्व प्रदेश सह मंत्री दीपक कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में घुम -घुम कर कुलपति के विरुद्ध आक्रोशित नारे लगाये और व्यवस्था सुधारने की मांग की.
पुतला दहन के उपरांत दीपक ने कहा कि आज जिस तरह से छह महीने से कॉलेज को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है, यह कॉलेज के हीत में नहीं है. कॉलेज का विकास बाधित हो रहा है. मगध विश्वविद्यालय में 22 प्राचार्यो की नियुक्ति अवैध घोषित होने के बाद महाविद्यालयों की स्थिति खराब हो गयी है. लेकिन, इससे कुलपति को कोई लेना देना नहीं है. औरंगाबाद के पांच सरकारी महाविद्यालयों में से चार महाविद्यालयों में प्राचार्य की नियुक्ति अवैध घोषित होने के बाद वित्तीय अधिकार छिन लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










