औरंगाबाद में पुलिस पर चले पत्थर, दारोगा जख्मी

Updated at :17 Jan 2015 8:46 AM
विज्ञापन
औरंगाबाद में पुलिस पर चले पत्थर, दारोगा जख्मी

ओबरा (औरंगाबाद) : गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने में खुदवां पुलिस द्वारा की गयी लापरवाही के विरोध में रामनगर के लोग आक्रोशित हो गये और शुक्रवार को खुदवां पुलिस पर रामनगर के पास पथराव कर दिया. इसमें दारोगा शौकत खां जख्मी हो गये. उनका इलाज दाउदनगर प्राथमिक […]

विज्ञापन

ओबरा (औरंगाबाद) : गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने में खुदवां पुलिस द्वारा की गयी लापरवाही के विरोध में रामनगर के लोग आक्रोशित हो गये और शुक्रवार को खुदवां पुलिस पर रामनगर के पास पथराव कर दिया.

इसमें दारोगा शौकत खां जख्मी हो गये. उनका इलाज दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. यह घटना सुबह तीन बजे की बतायी जा रही है. गौरतलब है कि रामनगर गांव के मो मंसूर की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. गांववाले एक वाहन से शव लेकर खुदवां थाना पहुंचे. खुदवां पुलिस ने उन्हें औरंगाबाद भेज दिया. शव के साथ एक भी पुलिसकर्मी नहीं था. गांववाले शव लेकर जब औरंगाबाद पहुंचे, तो पोस्टमार्टम नहीं हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन