बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 6:02 PM
(औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड में बिजली विभाग के मनमाने रवैये को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं वीरेंद्र कुमार उर्फ विजय शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों के कारण हम लोगों को लेट फाइन देना पड़ता है. इस संबंध में विभाग के कर्मचारी विनोद कुमार से श्री शर्मा […]
(औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड में बिजली विभाग के मनमाने रवैये को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं वीरेंद्र कुमार उर्फ विजय शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों के कारण हम लोगों को लेट फाइन देना पड़ता है. इस संबंध में विभाग के कर्मचारी विनोद कुमार से श्री शर्मा ने बात की तो उन्होंने बताया कि विभाग से 25 नवंबर को ही बिल निर्गत किया गया व बिल वितरक कर्ता रवींद्र कुमार को उसी दिन दिया गया है.
बिल बिना विलंब शुल्क के 30 नवंबर को जमा करना था. लेकिन, उपभोक्ताओं को सात दिसंबर को बिजली बिल दिया गया. यह मामला केवल एक माह का नहीं है. कमोबेश यहीं स्थिति हर माह रहती है. उन्होंने कहा अगर एक सप्ताह के अंदर बिल बांटनेवाले पर कार्रवाई नहीं हुई तो उपभोक्ता फोरम में मामला दर्ज कर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जायेंगे. क्या कहते है बिजली बिल वितरक बिल वितरक रवींद्र कुमार ने बताया कि हमें बिल विभाग से 30 नवंबर को ही मिला है. इसलिए उपभोक्ताओं को सात दिसंबर को भेजवाया. पहली बिल को लेकर परेशानी बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










