नवीनगर से हार्डकोर नक्सली हुआ गिरफ्तार

औरंगाबाद नगर : पुलिस ने हार्डकोर नक्सली नागेश्वर यादव उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया नक्सली झारखंड राज्य के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुलहिया गांव का रहने वाला है. एसएसबी कंपनी 29 वीं बटालियन कालापहाड़ के इंस्पेक्टर शिवपूजन प्रसाद ने बताया कि टंडवा थाना क्षेत्र के नागाडीह गांव के समीप योगिया पहाड़ी […]
औरंगाबाद नगर : पुलिस ने हार्डकोर नक्सली नागेश्वर यादव उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया नक्सली झारखंड राज्य के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुलहिया गांव का रहने वाला है. एसएसबी कंपनी 29 वीं बटालियन कालापहाड़ के इंस्पेक्टर शिवपूजन प्रसाद ने बताया कि टंडवा थाना क्षेत्र के नागाडीह गांव के समीप योगिया पहाड़ी से नेपाली काे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान कई कांडों में नेपाली ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि वह मोबाइल टावर उड़ाने, सड़क निर्माण में मशीन जलाने के अलावा बिहार झारखंड के दर्जनों नक्सली घटना में उसकी संलिप्तता रही है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए पिछले कई वर्षों से जुटी हुई थी, लेकिन वह पुलिस के भय से फरार चल रहा था. वह इन दिनों किसी नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए आया हुआ था. सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. आरोपित नक्सली से पूछताछ के दौरान नक्सली संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




