पपीता के लिए दरभंगा में चाची का कत्ल, आरोपी भतीजा फरार, जानिये क्या कहते हैं चश्मदीद

नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर स्थित वार्ड नंबर 8 में महज एक पपीते के पौधे को लेकर भतीजे ने चाकू से गोदकर चाची की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भतीजा बागमती नदी पार कर फरार हो गया. कहा जा रहा है कि आरोपित रवि कुमार शराब का धंधा करता है. उसके खिलाफ पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है.
दरभंगा. बिहार में शराब का धंधा न केवल लोगों की जीवन बर्बाद कर रहा है, बल्कि शराब के कारण पुलिस से बने एक कारोबारी रिश्ते ने युवकों को हत्यारा भी बना रहा है. इस दावे को पुख्ता करता है दरभंगा का ताजा घटनाक्रम. नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर स्थित वार्ड नंबर 8 में महज एक पपीते के पौधे को लेकर भतीजे ने चाकू से गोदकर चाची की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भतीजा बागमती नदी पार कर फरार हो गया.
कहा जा रहा है कि आरोपित रवि कुमार शराब का धंधा करता है और स्थानीय पुलिस से उसके कारोबारी संबंध हैं, ऐसे में उसके खिलाफ पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होती है. वो पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से संरक्षण मिलने के कारण उसका अपराध का दायरा बढ़ता गया और आखिरकार आज उसने अपनी चाची का ही हत्या कर डाला.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी रवि कुमार ने चाची विभा देवी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी है. दरअसल विभा देवी शनिवार को एक पपीते का पौधा लगाया था और मवेशियों से पौधे को बचाने के उद्धेश्य से इसे ईंटों से घेरा बना दिया था. जिसे देख रवि की मां और विभा देवी के बीच बहस होने लगी. रविवार को गुस्साएं रवि अपनी चाची विभा के साथ मारपीट करने लगा. बात इतनी बढ़ गयी कि उसने चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया. अपनी चाची की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया.
घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतका विभा देवी की भतीजी प्रियंका ने बताया कि उसके चचेरे भाई रवि ने उसकी सबसे छोटी चाची की चाकू मारकर उसकी आंखों के सामने ही हत्या कर दी. प्रियंका ने बताया कि इसके पहले छोटी चाची और बड़ी मां के बीच पपीता का पेड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ था. दोनों के बीच गाली-गलौज हो रही थी, तभी आवेश में आकर रवि ने चाची को मार डाला.
वहीं, स्थानीय रामकुमार कहते हैं कि आरोपी रवि आपराधिक छवि का रहा व्यक्ति है. वह शराब बेचा करता है. शराब बेचने में स्थानीय पुलिस का रवि को संरक्षण प्राप्त है. इसलिए वह बेधड़क शराब बेचता है और अपराध करता है. रामकुमार ने बताया कि रवि किसी को भी मारने और हत्या करने की धमकी दिया करता था, लेकिन उसके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती. मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है. अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




