एटीएम बाबा गिरोह का सरगना बुलबुल गिरफ्तार, बिहार से हुई गिरफ्तारी, लखनऊ में चोरी किये थे 39 लाख

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

एटीएम बाबा गिरोह ने 3 अप्रैल की रात को गैस कटर से एटीएम को काटकर 39.56 लाख रुपये चोरीकर लिये थे. खुलासा हुआ था कि इसमें छपरा का गिरोह शामिल है. यूपी पुलिस की दो टीमें छपरा भेजी गयी थीं. इन टीमों ने चोरी में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया था. जबकि बुलबुल फरार हो गया था.

विज्ञापन

लखनऊ: बिहार के एटीएम बाबा गिरोह के सरगना बुलबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है. एटीएम बाबा उर्फ बुलबुल को छपरा से गिरफ्तार किया गया है. छपरा के एसपी डॉ. गौरव मंगला ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बुलबुल सुशांत गोल्फ सिटी के खुदर्ही बाजार में स्थित एसबीआई के एटीएम से 39 लाख रुपये चोरी के मामले में वांछित था. बर्खास्त सिपाही बुलबुल की पत्नी पंचायत की मुखिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छपरा से ही गिरफ्तार हुए थे गैंग के सदस्य

एटीएम बाबा गिरोह ने 3 अप्रैल की रात को गैस कटर से एटीएम को काटकर 39.56 लाख रुपये चोरीकर लिये थे. सीसीटीवी की फुटेज में एक कार दिखने के बाद खुलासा हुआ था कि इसमें छपरा का गिरोह शामिल है. इसके बाद यूपी पुलिस की दो टीमें छपरा भेजी गयी थीं. इन टीमों ने चोरी में शामिल नीरज मिश्र, राज तिवारी, कुमार भास्कर, पंकज पांडेय, देवेश पांडेय, विजय पांडेय को गिरफ्तार किया था. जबकि एटीएम बाबा फरार हो गया था.

Also Read: बिहार के ‘एटीएम बाबा गैंग’ ने यूपी में की वारदात, उड़ाये 39.56 लाख रुपये, महिला भी शामिल थी चोरी में
एसबीआई के एटीम को बनाया था निशाना

सुल्तानपुर रोड स्थित खुर्दही बाजार में 3 अप्रैल की रात को बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटकर 39.56 लाख रुपये चुरा लिये थे. इस मामले की रिपोर्ट सुशांत गोल्फ सिटी थाने में लिखायी गयी थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बदमाशों ने एटीम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक स्प्रे मार दिया था. पुलिस ने किसी तरह सीसीटीवी से फुटेज निकाली तब बदमाशों का सुराग लगा.

चोरी के समय महिला भी थी साथ

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि बदमाश कार से एटीएम तक आये थे. उनके साथ एक महिला भी थी. पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जांच की और चार बदमाशों को पकड़ लिया. इनकी पहचान छपरा के रिविलगंज स्थित मोहब्बत परसा निवासी नीरज मिश्रा, दूसरा राघवपुर निवासी राज तिवारी, तीसरा बसडीला निवासी पंकज कुमार पांडेय उर्फ लीटर और बनियापुर के कराह गांव का कुमार भास्कर ओझा के रूप में हुई.

संत कबीर नगर से भी पकड़े गये थे गिरोह के सदस्य

जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी के अनुसार बदमाशों के पास से 9,13,500 रुपये, बलेनो कार नंबर बीआर क्यू 0951, एक बाइक, तीन गैस पाइप, सिलेंडर बरारम हुआ. पूछताछ बदमाशों ने बताया कि गैंग का मुखिया छपरा के मोहब्बत परसा निवासी सुधीर मिश्रा उर्फ चुलबुल मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा है. इस चोरी में एटीएम बाबा की पत्नी रेखा मिश्रा भी शामिल थी. इसके अलावा छपरा के लॉकेट गांव का निवासी भीम सिंह, संत कबीर नगर निवासी विजय पांडेय उर्फ सर्वेश पांडेय और देवेश पांडेय भी इस चोरी में शामिल था.

दो महीने तक की थी रेकी

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस एटीएम को निशाना बनाने के लिये दो महीने तक रेकी की थी. इसके बाद सरयू आपार्टमेंट में रहने वाले सर्वेश पांडे और देवेश पांडेय के फ्लैट में चोरी की योजना बनायी गयी. तीन अप्रैल को एटीएम काटकर रुपये पार कर दिये. चोरी करके भागने के बाद बदमाशों ने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे की पुलिस से बचा जा सके

बलेनो कार के नंबर से हुआ था खुलासा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखी बलेनो कार के नंबर के आधार पर इस मामले का खुलासा किया. बदमाशों ने भागते समय कार की नंबर प्लेट भी कई बार बदली. इसका खुलासा हाईवे के टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ. लेकिन कार के नंबरों के आधार पुलिस बिहार तक पहुंच गयी और बदमाशों को पकड़ लिया. लेकिन मुखिया एटीएम बाबा और उसकी पत्नी फरार हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन