अरवल में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, विसर्जन शाम ढलने से पहले; पंडालों में CCTV अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति कि बैठक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट. अरवल में शांति समिति की बैठक में DM-SP ने सुरक्षा इंतजामों पर जोर दिया. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, CCTV और लाइसेंस अनिवार्य.

विज्ञापन

अरवल. दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. डीएम अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया. इस दौरान पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी रहेंगे तैनात

डीएम ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के सुझाव सुने और जरूरी निर्देश दिये. शांति समिति से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए पूजा के दौरान विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि दुर्गापूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं. संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए.

पूजा पंडाल और विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस जरूरी

डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. जुलूस की अनुमति के लिए आवेदन करने वालों को समय और रूट चार्ट उपलब्ध कराना होगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन शाम ढलने से पहले सुनिश्चित कराया जाए. साथ ही, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को पूजा पंडालों के आसपास लगे हाई वोल्टेज तारों को लेकर जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया.

सभी पूजा पंडालों और प्रमुख स्थलों पर CCTV कैमरे अनिवार्य

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी पूजा पंडालों और प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है. डीएम ने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि दिखाई देने पर इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें. अधिकारियों को अफवाहों का तत्काल खंडन करने और संवेदनशील मामलों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया.

शराब जांच और ट्रैफिक व्यवस्था पर एसपी ने दिये निर्देश

बैठक में पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी ने सभी थानाध्यक्षों को दुर्गापूजा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जाए और समय पर कार्रवाई कर जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना दी जाए. एसपी ने पुलिस और उत्पाद विभाग को शराब से संबंधित जांच और छापेमारी तेज करने का निर्देश दिया. पर्व के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच और ट्रैफिक बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया.

शांति समिति कि बैठक  | Prabhat Khabar Network
शांति समिति कि बैठक | Prabhat Khabar Network

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

एसपी ने सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर नजर रखने और उनकी सत्यता की जांच के बाद तत्काल खंडन करने का निर्देश दिया. इसका उद्देश्य किसी भी अप्रत्याशित स्थिति को उत्पन्न होने से रोकना और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है.

बैठक में जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष, 20 सूत्री उपाध्यक्ष, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे.

जहानाबाद में SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, पीएम मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन