आरा : प्रीतम कुशवाहा बने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र जदयू अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतम कुशवाहा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah News : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र जदयू अध्यक्ष बने प्रीतम कुशवाहा. विश्वविद्यालय में छात्र हितों और समस्याओं को लेकर करेंगे आंदोलन.

विज्ञापन

Arrah News : जनता दल (यूनाइटेड) के छात्र संगठन ने संगठन विस्तार करते हुए छात्र नेता प्रीतम कुशवाहा को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का विश्वविद्यालय अध्यक्ष (छात्र जदयू) मनोनीत किया है. प्रदेश छात्र जदयू नेतृत्व की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रीतम कुशवाहा लंबे समय से छात्र हितों की आवाज उठाते रहे हैं. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

Also Read : राजगीर में ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का शुभारंभ, 510 एनसीसी कैडेट ले रहे हिस्सा

मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रीतम कुशवाहा के मनोनयन की खबर मिलते ही भोजपुर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई. छात्र जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी.

छात्र हितों के मुद्दों को कैंपस तक पहुंचाने का लिया संकल्प

नवनियुक्त विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रीतम कुशवाहा ने कहा कि यह पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों के बिहार और छात्र हितैषी सोच को विश्वविद्यालय के हर कैंपस तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.

Also Read : राजगीर में ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का शुभारंभ, 510 एनसीसी कैडेट ले रहे हिस्सा

उन्होंने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा (जगदीशपुर), विधायक राधाचरण साह (संदेश), जिला अध्यक्ष भीम सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, विधायक पप्पू वर्मा (कुर्था), विधायक मंजारिक मृणाल और विधायक ऋतुराज (घोसी) के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन में उन्हें काम करने का अवसर मिला है.

सत्र विलंब और छात्रवृत्ति की समस्याओं पर होगा आंदोलन

प्रीतम कुशवाहा ने कहा कि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय में व्याप्त सत्र विलंब, परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी, लाइब्रेरी और छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर छात्र जदयू चरणबद्ध आंदोलन करेगा. इसके साथ ही छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद भी किया जाएगा.

छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

प्रीतम कुशवाहा को बधाई देने वालों में भोजपुर जिले के सैकड़ों छात्र नेता, जदयू कार्यकर्ता और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र शामिल रहे. प्रमुख रूप से देवेंद्र यादव, मोहम्मद सैफ अख्तर, गोलू यादव, सोनू यादव, सरजीत यादव, सौरभ कुशवाहा, परी साहब और ऋषभ कुमार समेत अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Also Read : राजगीर में ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप का शुभारंभ, 510 एनसीसी कैडेट ले रहे हिस्सा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन