आरा : शिक्षक संघ की बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा, 4 अगस्त को निकलेगी पदयात्रा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल संघ के शिक्षक प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

Arrah News : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भोजपुर की बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. नियोजित शिक्षकों के बकाये यूटीआई अंशदान, ईपीएफ, सेवा पुस्तिका अद्यतन और एरियर भुगतान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Arrah News : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भोजपुर की बैठक जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह बिमल की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अहिरपुरवा अंचल आरा नगर में हुई. बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर कई निर्णय लिये गये. बैठक में नियोजित शिक्षकों का 58 माह का बकाया यूटीआई अंशदान जमा करने, लंबित ईपीएफ कटौती अद्यतन करने, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं प्रधान शिक्षक बने शिक्षकों के बकाया ईपीएफ का निपटारा करने की मांग की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सेवा पुस्तिका और एरियर भुगतान का मुद्दा उठा

इसके अलावा सभी कोटि के शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अद्यतन करने, बकाया एरियर भुगतान, ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों को शहरी शिक्षकों की तरह परिवहन भत्ता देने तथा नियमावली के अनुसार प्रोन्नति का लाभ देने की मांग उठायी गयी.

बैठक में आगामी 4 अगस्त को ''शिक्षा बचाओ-देश बचाओ'' एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पदयात्रा निकालने, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करने तथा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में कृष्ण सिंह बिमल, राजाराम सिंह प्रियदर्शी, सतेंद्र सिंह, मनोज सिंह, मंटू कुमार, हरेराम सिंह, मनीष कुमार, केदारनाथ सिंह, धर्म कुमार राम सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन