आरा में पंखे से लटका मिला स्नातक छात्र का शव, परिजनों ने जतायी आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मृतक सूरज कुमार के परिजन का फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा में एक स्नातक छात्र की पंखे से लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया. परिजनों को आत्महत्या का संदेह है, लेकिन पुलिस अभी भी मौत के कारणों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Arrah News: शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां अफिमी कोठी मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह स्नातक के एक छात्र का शव कमरे में पंखे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. परिजन आनन-फानन में छात्र को पंखे से उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया.

विज्ञापन

मृतक की पहचान मझौवां अफिमी कोठी वार्ड नंबर-5 निवासी संतलाल पासवान के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. वह स्नातक का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. परिजनों की ओर से घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है, हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.

दोस्त के पहुंचने पर खुला मामला

मृतक के पिता संतलाल पासवान ने बताया कि गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया और अपने-अपने कमरे में सोने चले गये. सूरज भी खाना खाने के बाद दूध लेकर अपने कमरे में सोने चला गया. शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग रोजमर्रा के काम में लगे थे.

इसी दौरान सूरज का एक दोस्त घर पहुंचा और उसे जल्दी भेजने की बात कही, क्योंकि उसे ट्यूशन जाना था. इसके बाद सूरज की छोटी बहन उसे जगाने के लिए कमरे में गयी. वहां उसने सूरज को पंखे से लटका देखा और शोर मचाने लगी. आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे.

सदर अस्पताल में मृत घोषित

परिवार के लोगों ने सूरज को पंखे से नीचे उतारा और तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.

पुलिस ने जांच शुरू की

टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद ने बताया कि परिवार की ओर से अभी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है और घटना को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गयी है. पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया है कि सूरज का मानसिक स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं था और उसकी दवा चल रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतक के पिता ने बताया कि सूरज किसी तरह के तनाव में होने की बात परिवार के किसी सदस्य से नहीं कही थी. ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है.

चार बहनों में तीसरे स्थान पर था

सूरज चार बहनों और दो भाइयों में तीसरे स्थान पर था. परिवार में उसकी मां हीरा देवी, बहनें नैना देवी, सुनैना कुमारी, प्रियंका कुमारी और छोटी कुमारी तथा भाई चंद्रमा कुमार हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मां हीरा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: भोजपुर: पुलिस को धक्का मारकर भाग रहे पांच बालू ट्रेलर जब्त, तीन चालक गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन