फारबिसगंज के हरिपुर सहयोग शिविर में कुछ देर में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Updated:
विज्ञापन
फारबिसगंज के हरिपुर सहयोग शिविर में कुछ देर में पहुंचेंगे राज्य के मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी,लोगों में काफी उत्साह

हरिपुर में आयोजित सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था का कमान संभाले एसडीपीओ,कार्यक्रम में जाती महिलाए व बनाया गया ड्राप गेट

फारबिसगंज के हरिपुर में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

फारबिसगंज से प्रतिनिधि की रिपोर्ट

फारबिसगंज. फारबिसगंज प्रखंड की हरिपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरिपुर समेत आसपास की पंचायतों और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं.

महिलाओं की रही सबसे अधिक भागीदारी

कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. हरिपुर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं. कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है.

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक कड़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. कार्यक्रम स्थल के आसपास कई ड्रॉप गेट बनाए गए हैं तथा प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं.

मेटल डिटेक्टर से हो रही जांच

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा कर्मी सभी आगंतुकों की जांच के बाद ही उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दे रहे हैं.

अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में एसडीओ अभय कुमार, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी और जवान सक्रिय रूप से तैनात हैं.

प्रमुख बातें

  1. हरिपुर पंचायत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर भारी भीड़ उमड़ी.
  2. बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे.
  3. हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए.
  4. मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है.
  5. प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं.


विज्ञापन
कलीमउद्दीन

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन