शतरंज के युवा बादशाहों को डीएम ने दिया लैपटॉप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
13 खिलाड़ियों को भेजा गया चयन ट्रायल के लिए अररिया : प्रशासन ने जिले में खेल व प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की नयी व स्वागतयोग्य पहल शुरू की है. एक तरफ जहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले शतरंज के दो युवा बादशाहों को गुरुवार को लैपटॉप का […]
विज्ञापन
13 खिलाड़ियों को भेजा गया चयन ट्रायल के लिए
अररिया : प्रशासन ने जिले में खेल व प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की नयी व स्वागतयोग्य पहल शुरू की है. एक तरफ जहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले शतरंज के दो युवा बादशाहों को गुरुवार को लैपटॉप का तोहफा दिया गया.
जिले के 13 वॉलीबॉल खिलाड़ी व एथलीटों को ट्रॉयल के लिए किशनगंज स्थित साइ सेंटर भेजा गया है. पूछे जाने पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शतरंज के प्रतिभावान दो भाईयों सौरभ आनंद व कुमार गौरव को डीएम हिमांशु शर्मा ने लैपटॉप का तोहफा दिया, ताकि वे इसकी मदद से शतरंज का ऑनलाइन प्रशिक्षण ले सकें.
उन्होंने ये भी बताया कि कुछ समय पहले डीएम की पहल पर ही कुमार गौरव को राज्यपाल से भेंट करने के लिए भेजा गया था. उसे राज्यपाल ने सम्मानित भी किया था. बताया गया कि दोनों भाई खिलाड़ियों के लिए अपनी पारिवारिक आय से लैपटाॉप खरीदने में दुश्वारी थी. इसी के मद्दे नजर प्रशान ने ये व्यवस्था की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










