जामा मसजिद के पास बेहोशी की हालत में िमला युवक

Updated:
विज्ञापन

अररिया आरएस : जामा मसजिद के पास शनिवार को लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक बेहोशी हालत में गिरा देखा गया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. युवक को बेहोशी हालत में रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. युवक को अररिया बाजार के दुकानदार मो […]

विज्ञापन

अररिया आरएस : जामा मसजिद के पास शनिवार को लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक बेहोशी हालत में गिरा देखा गया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. युवक को बेहोशी हालत में रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. युवक को अररिया बाजार के दुकानदार मो अफताब आलम, मो मेराज,

राजू कुमार, रिंकु कुमार, मो अकबर ने बेहोशी की हालत में देखा. जिसे उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. दुकानदार ने बताया कि युवक की पहचान के लिए उसका जेब चेक किया गया तो उसके जेब से नवगछिया से कटिहार तक का रेल टिकट मिला. युवक की पहचान की जा रही है. इधर, इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ उमर अकबर ने बताया कि युवक का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. इसकी सूचना ओडी स्लिप भेज कर थाना को दे दी गयी है. युवक को होश आने के बाद ही उसकी पहचान हो पायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन