पुत्र के अपहर्ता को मां ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

किया नगर थाना के हवाले अररिया. सिकटी थाना क्षेत्र के बोकतंरी गांव निवासी राजेंद्र मांझी की पत्नी देवयंती देवी ने शुक्रवार को अपने पुत्र के अपहरणकर्ता को अररिया में लोगों के सहयोग से पकड़ा. फिर उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित मां देवयंती देवी ने बताया कि 23 अगस्त को उनका एक […]

विज्ञापन
किया नगर थाना के हवाले
अररिया. सिकटी थाना क्षेत्र के बोकतंरी गांव निवासी राजेंद्र मांझी की पत्नी देवयंती देवी ने शुक्रवार को अपने पुत्र के अपहरणकर्ता को अररिया में लोगों के सहयोग से पकड़ा. फिर उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित मां देवयंती देवी ने बताया कि 23 अगस्त को उनका एक रिश्तेदार संजय हरिजन किशनगंज जिला के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के धनगड़ा गांव से मेरे घर आया था.
24 अगस्त को किसी काम से वह बैंक गयी थी. जब घर वापस आयी तो दस वर्षीय पुत्र अमन कुमार व संजय हरिजन घर से गायब थे. खोजबीन करते उसके घर पर गयी तो उसने व उसके परिजनों ने हमें भी गायब करने की धमकी दी. सिकटी थाना में कांड दर्ज कराया. इसी क्रम में शुक्रवार को एएसपी से मिलने आयी थी. तभी सुभाष चौक पर एक ऑटो पर संजय को देखी. शोर करते हुए उसे पकड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन