होमगार्ड के जवानों पर ट्रैफिक व्यवस्था
शहर के अनियंत्रित होते ट्रैफिक को नियंत्रित करने का जिम्मा बिहार पुलिस व होमगार्ड के जवानों पर है. जिला बनने के दो दशक बीतने के बाद भी शहर में प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति नहीं हो सकी है. ऐसे में ट्रैफिक पर ज्यादा दबाव वाले जगहों पर बिहार पुलिस व होमगार्ड के जवान की प्रतिनियुक्त […]
शहर के अनियंत्रित होते ट्रैफिक को नियंत्रित करने का जिम्मा बिहार पुलिस व होमगार्ड के जवानों पर है. जिला बनने के दो दशक बीतने के बाद भी शहर में प्रशिक्षित ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति नहीं हो सकी है. ऐसे में ट्रैफिक पर ज्यादा दबाव वाले जगहों पर बिहार पुलिस व होमगार्ड के जवान की प्रतिनियुक्त से काम चलाया जाता है.
चूंकि जिला पुलिस पहले से ही जवानों के कमी की समस्या झेल रहा है. ऐसे में आवश्यक के लिहाज से जवानों की उपलब्धता वह भी सुनिश्चित नहीं करा पाता. यही वजह है कि जाम के मुख्य स्थल बस स्टैंड व चांदनी चौक चौराहा पर लगने वाले भीषण जाम को नियंत्रित करने का जिम्मा अक्सर बिहार पुलिस या होमगार्ड के किसी एक जवान पर होता है. खास बात ये कि बस स्टैंड पर तो जवान की मौजूदगी दिन में प्राय: देखी जा सकती है. लेकिन चांदनी चौक पर गाहे-बगाहे ही जवान की मौजूदगी देखी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










