19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा संगठन का होगा पुनर्गठन : अभिनव

भाजपा संगठन का होगा पुनर्गठन : अभिनव ठाकुरगंज. आने वाले दिनों में भाजपा संगठन का पुनर्गठन होगा. 27 जनवरी तक जिला सदस्यता प्रभारी विनोद यादव द्वारा जिले के सक्रिय सदस्यों का सत्यापन करा लिया जायेगा. इस जिले के सत्यापन प्रभारी व चुनाव प्रभारी कामेश्वर चौपाल है. इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी ने दी. […]

भाजपा संगठन का होगा पुनर्गठन : अभिनव ठाकुरगंज. आने वाले दिनों में भाजपा संगठन का पुनर्गठन होगा. 27 जनवरी तक जिला सदस्यता प्रभारी विनोद यादव द्वारा जिले के सक्रिय सदस्यों का सत्यापन करा लिया जायेगा. इस जिले के सत्यापन प्रभारी व चुनाव प्रभारी कामेश्वर चौपाल है. इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी ने दी. उन्होंने बताया कि किशनगंज जिले में 10 मंडल के स्थान पर 16 मंडलों का प्रस्ताव कामेश्वर चौपाल को दिया गया है. इस संगठन चुनाव में हमारा स्थानीय इकाई बूथ होगा. बूथ अध्यक्ष का सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है. बूथ अध्यक्ष में से पंचायत अध्यक्ष चुने जायेंगे. सभी बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि चुनाव में वोट देने के अधिकारी होंगे. उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष कोई भी 35 वर्ष से अधिक उम्र का नहीं होगा. प्रदेश चुनाव प्रभारी के निर्देश के बाद सभी मंडलों में 15 जनवरी तक मंडल चुनाव प्रभारी घोषित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि संगठन चुनाव के निमित्त प्रदेश चुनाव प्रभारी के निर्देशानुसार एक कोर कमेटी संगठन पुनर्गठन का ध्यान रखने के लिए गठित होगा. कोर कमेटी में प्रदेश पदाधिकारी, सभी चुनाव लड़े प्रत्याशी, पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल होंगे. बैठक में जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी, पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, अवध बिहारी सिंह, मोती लाल सर्राफ, विनोद यादव उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें