प्रतिनिधि, जोगबनी जोगबनी नगर भाजपा की बैठक स्थानीय एक निजी स्कूल में मंडल अध्यक्ष राजनंदन यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई. इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन भी मौजूद थे. बैठक में भाजपा के विप चुनाव प्रत्याशी दिलीप जायसवाल की जीत सुनिश्चित कराने तथा जोगबनी से अधिक से अधिक वोट दिलीप जायसवाल को दिलवाने पर चर्चा की गयी. इस मौके प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सभी वार्ड पार्षदों से मिलें तथा उन्हें अपने समर्थन में वोट डालने को कहे. मौके पर विधानसभा समन्वयक जय नारायण यादव के अलावा मंडल उपाध्यक्ष कुंदन पोद्दार, महामंत्री गणेश गुप्ता, पवन सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पूर्वे, महिला मोरचा जिला मंत्री नीता सिन्हा, महिला नगर अध्यक्ष मिस्टी सिन्हा, अतिपिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष साबिर अलि के अलावा पवन यादव, प्रकाश राय, मनोज राय आदि उपस्थित थे.
सभी वार्ड पार्षदों से मिलें कार्यकर्ता
प्रतिनिधि, जोगबनी जोगबनी नगर भाजपा की बैठक स्थानीय एक निजी स्कूल में मंडल अध्यक्ष राजनंदन यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई. इसमें जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन भी मौजूद थे. बैठक में भाजपा के विप चुनाव प्रत्याशी दिलीप जायसवाल की जीत सुनिश्चित कराने तथा जोगबनी से अधिक से अधिक वोट दिलीप जायसवाल को दिलवाने पर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement