टोली बना कर बूथ स्तर तक जायें कार्यकर्ता विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितफोटो:2 व 3-कार्यशाला में उपस्थित विधायक व कार्यकर्ता प्रतिनिधि, जोगबनी महा जनसंपर्क अभियान के तहत जोगबनी स्थित साहू धर्मशाला में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजनंदन यादव ने की. कार्यशाला में फारबिसगंज विधानसभा के वर्तमान विधायक पद्म पराग राय वेणु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कार्यशाला में फारबिसगंज विधानसभा से आने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत नगर अध्यक्ष ने किया. कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि 21 मई तक भाजपा कार्यकर्ता सभी पंचायतों व वार्डों में इसी तरह की कार्यशाला का आयोजन कर राज्य सरकार की खामियों को लोगों तक पहुंचायेंगे. इसके साथ ही छूटे हुए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायेंगे. नये सदस्यों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से भाजपा का सदस्य बनने पर बधाई दी जायेगी. मौके पर विधायक पद्म पराग वेणु ने कार्यशाला में हिस्सा लेने वाले सभी सदस्यों को बधाई दी तथा भाजपा के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे टोली बना कर बूथ व पंचायत स्तर पर जायें व लोगों को केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देंे. मौके पर जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी भानु प्रकाश राय, जिला महामंत्री कुंदन सिंह, जिला सदस्यता प्रभारी मनोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के शशि नाथ मिश्रा, कुंदन पोद्दार, रामराज गुप्ता, बबन यादव, पवन सिंह, देव नारायण चौधरी, मिष्टी सिन्हा, नीता सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
BREAKING NEWS
केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की दें जानकारी
टोली बना कर बूथ स्तर तक जायें कार्यकर्ता विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजितफोटो:2 व 3-कार्यशाला में उपस्थित विधायक व कार्यकर्ता प्रतिनिधि, जोगबनी महा जनसंपर्क अभियान के तहत जोगबनी स्थित साहू धर्मशाला में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजनंदन यादव ने की. कार्यशाला में फारबिसगंज विधानसभा के वर्तमान विधायक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement