18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बीबीसी के प्रसारण की निंदा

प्रतिनिधि, अररिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बिहार चिकित्सा व जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सदर अस्पताल परिसर में बैठक की. अध्यक्षता संघ की प्रमंडलीय अध्यक्ष पूनम कुमारी ने की. उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ के राज्य उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा, राज्य संघर्ष मंत्री भगवेती शरण ने कहा कि दिल्ली में […]

प्रतिनिधि, अररिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बिहार चिकित्सा व जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सदर अस्पताल परिसर में बैठक की. अध्यक्षता संघ की प्रमंडलीय अध्यक्ष पूनम कुमारी ने की. उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ के राज्य उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा, राज्य संघर्ष मंत्री भगवेती शरण ने कहा कि दिल्ली में घटित निर्भया कांड का प्रसारण कर बीबीसी वालों ने निंदनीय काम किया है. केंद्र सरकार को इस बाबत ठोस व कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. प्रमंडलीय मंत्री किरण झा ने कहा कि आशा को एकजुट रह कर अपनी मांग के समर्थन में संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए. महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार-अनाचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लेने का दिन है. मौके पर आशा जयमाला देवी, नजरा अकबरी, किरण कुमारी, कुरेशा खातून, मेहर जहां, सुनयना देवी, राजकुमारी देवी, देवकी देवी, अनिता देवी, फुलवंती देवी, रेणुका झा सहित कई दर्जन सदस्य उपस्थित थे. बैठक के दौरान आशा के चतुर्थ राज्य सम्मेलन को लेकर 14-15 मार्च को सहरसा जाने का आह्वान किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें