18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अटल जी के दिर्घायु होने के लिए किया हवन (प्रायोजित खबर 100 कॉपी)

फोटो:4-हवन करते भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि,भरगामाप्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनकी लंबी आयु के लिए हवन किया़ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन में भाग लिया़ पंडित राजेंद्र मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक […]

फोटो:4-हवन करते भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि,भरगामाप्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनकी लंबी आयु के लिए हवन किया़ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन में भाग लिया़ पंडित राजेंद्र मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक हवन में आहूति दी व वाजपेयी जी के दीर्घायु होने की कामना की. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी गयी. अशोक सिंह ने बताया कि वाजपेयी जी के जन्म दिवस पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीस हजार नये सदस्य बनाने का संकल्प लिया है़ उन्होंने महामना व अटल जी को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दी़ भारत रत्न की घोषणा, झारखंड व जम्मू की जीत का उत्साह कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ देखा जा रहा था़ मौके पर दीपक कुमार, चंद्रानंद झा चाणक्य, राजेंद्र मिश्र, नित्यानंद मेहता, प्रमोद सिंह, संजय मेहता, पंकज मिश्र, योगेंद्र साह, मनोहर साह, तारकेश्वर झा, मनोज झा, बबलू उपाध्याय, बरुण मिश्र,ललित मिश्र, प्रवीण झा, बसुंधर झा, योगेंद्र राम समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें