मध्याह्न भोजन योजना में राशि में बढ़ोतरी, 10 से लागू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : सरकारी विद्यालयों में संचालिका मध्याह्न भोजन योजना में राशि की बढ़ोतरी की गयी है. एमडीएम निदेशक ने परिवर्तित मूल्य का निर्धारण नया दर 10 जुलाई से लागू करने का निर्देश दिया है. बताया गया है कि वर्ग एक से पांच तक के प्रति बच्चों के लिए निर्धारित राशि 4.35 रुपये से बढ़ाकर 4.48 […]
विज्ञापन
अररिया : सरकारी विद्यालयों में संचालिका मध्याह्न भोजन योजना में राशि की बढ़ोतरी की गयी है. एमडीएम निदेशक ने परिवर्तित मूल्य का निर्धारण नया दर 10 जुलाई से लागू करने का निर्देश दिया है. बताया गया है कि वर्ग एक से पांच तक के प्रति बच्चों के लिए निर्धारित राशि 4.35 रुपये से बढ़ाकर 4.48 रुपये व वर्ग छह से आठ तक के लिए 6.51 रुपये से बढ़ाकर 6.71 रुपये निर्धारित किया गया.
सप्ताहिक एमडीएम का मीनू . एमडीएम प्रशाखा के अनुसार विद्यालयों को निर्धारित की गयी सप्ताहिक मेनू का पालन करने का निर्देश दिया गया है. बताया गया है कि सोमवार व वृहस्पतिवार को बच्चों को एमडीएम में चावल, मिश्रित दाल व हरी सब्जी तो मंगलवार को जीरा चावल व सोयाबीन व आलू की सब्जी देना है. इसी प्रकार बुधवार व शनिवार को खिचड़ी, चोख के साथ-साथ मौसमी फल व शुक्रवार व रविवार को पुलाव, काबुली चना या लाल चना का छोला, हरा सलाद व मौसमी फल या अंडा देना है.
डीपीओ एमडीएम चंद्र प्रकाश ने बताया कि निदेशालय से प्राप्त नयी दर से संबंधित निदेशों से सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, बीइओ व बीआरपी को अवगत करा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










