153 बोतल नेपाली शराब के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 6:19 AM
नरपतगंज : एसएसबी के 56 वी बटालियन फुलकाहा बीओपी के कैंप प्रभारी जयशंकर पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को भारत नेपाल बॉर्डर पर गस्ती कर रहे जवानों ने 153 लीटर शराब के साथ दो साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए उप निरीक्षक अजमेर सिंह ने बताया एसएसबी कि जवान भारत नेपाल बॉर्डर […]
नरपतगंज : एसएसबी के 56 वी बटालियन फुलकाहा बीओपी के कैंप प्रभारी जयशंकर पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को भारत नेपाल बॉर्डर पर गस्ती कर रहे जवानों ने 153 लीटर शराब के साथ दो साइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए उप निरीक्षक अजमेर सिंह ने बताया एसएसबी कि जवान भारत नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या संख्या 188 कोशिकापुर के पास रात को गश्ती कर रहे थे. तभी दो लड़का साइकिल पर सवार होकर नेपाल के रास्ते से भारतीय सीमा की तरफ प्रवेश किया.
रोक कर पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण लड़का को पकड़ा. दोनों का साइकिल के पीछे बोरी में 75 व 78 बोतल शराब पाया गया. जिसे कैंप ले जाकर पूछताछ के बाद फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार तस्करों में शंभू चौधरी, राजू चौधरी पिता सरयुग चौधरी ग्राम सिमराही वार्ड संख्या 01 थाना राघोपुर जिला सुपौल शामिल हैं. थानाध्यक्ष सिके टुडू ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत अररिया भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










