15 शराबी व एक कारोबारी गिरफ्तार
अररिया : अररिया आरएस ओपी पुलिस ने मंगलवार को रात्रि गश्ती के क्रम में दो शराबी व एक शराब कारोबारी को रजोखर स्थित एक गैरज के पास से गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में मो शालिम, पिता मो जुम्मन गढ़हा निवासी व […]
अररिया : अररिया आरएस ओपी पुलिस ने मंगलवार को रात्रि गश्ती के क्रम में दो शराबी व एक शराब कारोबारी को रजोखर स्थित एक गैरज के पास से गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में मो शालिम, पिता मो जुम्मन गढ़हा निवासी व मो परवेज आलम, पिता मो बारीक रजोखर निवासी को नशे के हालत में हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार दोनों शराबियों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें अल्कोहल लिये जाने की पुष्टि चिकित्सकों द्वारा की गयी.
वहीं दोनों शराबियों के निशानदेही पर ही उक्त स्थल से ही शराब का चोरी छुपे कारोबार चला रहे मो रफीक अंसारी पिता स्व मो बसीक के घर से चार लीटर चुलाई शराब जब्त की. इस दौरान पुलिस कारोबारी मो रफीक को गिरफ्तार करने में भी कामयाब हुई. सअनि परवेज अहमद के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया. इधर जय प्रकाश नगर से पांच शराबी को गिरफ्तार किया गया. नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को रात्रि गश्ती के क्रम में जय प्रकाश नगर स्थित दीना भद्री मंदिर के निकट पांच शराबियों को गिरफ्तार कर लिया.
मेडिकल जांच के बाद अल्कोहल की पुष्टि होने पर सअनि चंद्रकेतु सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार को पांचों शराबियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दर्ज कांड संख्या 107/18 में कहा है कि नगर थाना पुलिस जब उक्त स्थल पर पहुंची तो पांचों शराबियों को नशे की हालत में देखा.
टाइगर मोबाइल के जवान व पुलिस बलों ने पांचों शराबियों को हिरासत में ले लिया. पांचों ने पूछताछ में अपना नाम मो मुमताज पिता मो खालिद बासंबारी वार्ड संख्या 10, जितेंद्र ऋषिदेव पिता हब्बी ऋषिदेव जय प्रकाश नगर, मो कुर्बान पिता नूरमोहम्मद, मो हसनैन पिता मो मिंटु इस्लामनगर व मो असलम पिता स्व रफीक साह गाछी टोला वार्ड संख्या 24 बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










