मंडल कारा के कैदी परिजनों से अब कर सकेंगे बात
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मंडल कारा में शुरू हुआ बिहार प्रिजनर कॉलिंग सिस्टम अररिया : अब मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदी अपने परिजनों से बात कर सकेंगे. अपने परिवार के ताजा हालत की जानकारी ले सकेंगे. इसके लिए बुधवार को मंडल कारा में बिहार प्रिजनर कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया. यह जानकारी जेल अधीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह मेहता […]
विज्ञापन
मंडल कारा में शुरू हुआ बिहार प्रिजनर कॉलिंग सिस्टम
अररिया : अब मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदी अपने परिजनों से बात कर सकेंगे. अपने परिवार के ताजा हालत की जानकारी ले सकेंगे. इसके लिए बुधवार को मंडल कारा में बिहार प्रिजनर कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया. यह जानकारी जेल अधीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह मेहता ने एक बयान जारी कर दी. उन्होंने अपने प्रेस बयान में कहा है कि मंडल कारा के संसिमित बंदियों को उनके परिजनों से उस नंबर पर बात कराया जायेगा, जो नंबर सत्यापित होगा. कॉलिंग सिस्टम के शुरू होने के बाद कई बंदियों को उनके सत्यापित मोबाइल नंबर पर बात भी कराया गया. उन्होंने बताया कि मंडल कारा के संसिमित बंदी अपने परिजन, वकील व चिकित्सक से बात कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










