डायन बता कर महिला को प्रताड़ित करने के मामले में चार गिरफ्तार
रानीगंज: क्षेत्र के बरबन्ना पंचायत अंतर्गत मेघू टोला मदनपुर वार्ड संख्या तीन के एक महिला को डायन बता कर प्रताड़ित किये जाने के मामले में रानीगंज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. रविवार को अहले सुबह थानाध्यक्ष किंग कुंदन की अगुआई में पुलिस बल ने संबंधित आरोपियों को गांव से […]
हालांकि छापामारी की भनक लगते ही चारों आरोपी अपने घर से भागने का प्रयास किया. लेकिन थानाध्यक्ष ने तत्परता के साथ खधेड़ कर एक-एक कर चारों आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के मुख्य अभियुक्त मंजू मूर्मू, मंगलू मूर्मू, अनंद मूर्म व बाबू लाल हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को ही पूछताछ के बाद चारों आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया. मालूम हो कि 19 अक्तूबर की रात्रि 18 नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों ने नजायज मजमा बना कर स्थानीय निवासी नारायण बेसरा की पत्नी मीना देवी को मार-मार कर अधमरा कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










