राशि उगाही की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत फरही पंचायत के दर्जनों बाढ़ पीड़ित ग्रामीण सामवार को अपनी शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंचे. इसी क्रम में सदर एसडीओ संजय कुमार से अपनी शिकायत दर्ज करते हुए पंचायत के वार्ड संख्या पांच के भूमि ऋषिदेव, सूदन ऋषिदेव, किशन ऋषिदेव, भोला यादव, सचिन यादव, सहावती देवी, बीबी आनंद व […]

विज्ञापन

अररिया : जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत फरही पंचायत के दर्जनों बाढ़ पीड़ित ग्रामीण सामवार को अपनी शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंचे. इसी क्रम में सदर एसडीओ संजय कुमार से अपनी शिकायत दर्ज करते हुए पंचायत के वार्ड संख्या पांच के भूमि ऋषिदेव, सूदन ऋषिदेव, किशन ऋषिदेव, भोला यादव, सचिन यादव, सहावती देवी, बीबी आनंद व सुधा देवी आदि ने बताया कि पंचायत में वार्ड पांच में बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाने में अनियमितता बरती जा रही है.

शिकायत थी कि कुछ लोग सूची में नाम दर्ज करने के एवज राशि की मांग कर रहे हैं. पीड़ितों का कहना था कि वे सब गरीब लोग हैं. नदी किनारे बसे है. बाढ़ ने घर द्वारा सब छीन लिया है. अब बिचौलिये सता रहे हैं. उन्हें न्याय मिलना चाहिए. मौके पर मौजूद प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी पीके झा ने आश्वस्त किया कि वे मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे. सभी बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि अवश्य मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन