दो वार्ड हैं आंशिक प्रभावित 09 वार्डों में वितरित किये गये हैं राहत सामग्री
अररिया : प्रलयंकारी बाढ़ से आहत 23 वार्डों के नगरवासियों को सरकारी सहायता के लिए अंचल द्वारा कराये जा रहे सर्वे का इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि अररिया नप के 21 वार्डों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है. ऐसा खुद कार्यपालक पदाधिकारी का कहना है. इसलिए सरकारी सहायता के रूप में दी जाने वाली […]
अररिया : प्रलयंकारी बाढ़ से आहत 23 वार्डों के नगरवासियों को सरकारी सहायता के लिए अंचल द्वारा कराये जा रहे सर्वे का इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि अररिया नप के 21 वार्डों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है. ऐसा खुद कार्यपालक पदाधिकारी का कहना है. इसलिए सरकारी सहायता के रूप में दी जाने वाली राशि भी वार्ड संख्या 07 से लेकर वार्ड संख्या 29 तक के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ही मिलना है. हालांकि बाढ़ प्रभावित 09 वार्डों को छोड़ दिया जाये तो शेष बचे 21 वार्डों में अभी तक राहत पैकेट तक मुहैय्या नहीं कराया जा सका है.
जानकारी अनुसार जिन 09 वार्डों में जिला प्रशासन द्वारा राहत पैकेट उपलब्ध कराया गया है. इनमें वार्ड संख्या 10, 11, 18, 19, 20, 21, 23, 27 व 29 शामिल हैं. शेष बचे 07, 08, 09, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 22, 27, 28 वार्ड के लोगों के बीच आठ हजार पैकेट राहत सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी नगर परिषद को सौंपी गयी है. इन वार्डों में राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चावल, नमक व सोयाबीन आदि सामग्री जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी गयी है.
नप के कर्मियों की माने तो बचे वार्डों में राहत सामग्री पैकेजिंग का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया है. जो की दो से तीन दिन में समाप्त कर वितरण का कार्य डीलर के माध्यम से शुरू करा दिया जायेगा. राहत से वंचित परिवारों की माने तो उन्हें अगर समय पर राहत मुहैय्या नहीं कराया जा सका तो बाद में इसकी जरूरत क्या होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










