सीएसपी संचालक की हत्या कर पांच लाख लूटे, बरामद
बेगूसराय : लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाइपास ओवरब्रिज के पास शनिवार को अपराधियों ने एसबीआइ के सीएसपी संचालक की हत्या कर पांच लाख रुपये लूट लिये. मृत सीएसपी संचालक शशि कुमार मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा निवासी मुक्तेश्वर कुंवर के पुत्र थे. पुलिस ने लूट के पांच घंटे बाद रुपये को बरामद कर […]
बेगूसराय : लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाइपास ओवरब्रिज के पास शनिवार को अपराधियों ने एसबीआइ के सीएसपी संचालक की हत्या कर पांच लाख रुपये लूट लिये. मृत सीएसपी संचालक शशि कुमार मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा निवासी मुक्तेश्वर कुंवर के पुत्र थे. पुलिस ने लूट के पांच घंटे बाद रुपये को बरामद कर लिया और मृतक के चचेरे भाई को प्रभात कुमार को गिरफ्तार किया है़
आपके शहर में
नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि शक के आधार पर मृतक के चचेरे भाई को उठाया गया, पूछताछ में उसने अपराध को कबूल किया. बताया जाता है सीएसपी संचालक शशि कुमार बेगूसराय स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पांच लाख रुपये निकालकर सहकर्मी अजय कुमार साथ बाइक से सीएसपी केंद्र राजौरा जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए