ब्वाय फ्रेंड के दोस्त पर यौन शोषण का लगाया आरोप

पटना : युवती ने अपने ही ब्वायफ्रेंड के दोस्त पुष्पेन्द्र कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उसने कोर्ट में 164 के तहत बयान दिया है कि उसके हत्या की साजिश भी रची गयी थी. उसने फोन पर पुष्पेंद्र को बात करते हुए सुना था कि मुंगेर से पिस्टल का इंतजाम हो गया है. […]
पटना : युवती ने अपने ही ब्वायफ्रेंड के दोस्त पुष्पेन्द्र कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उसने कोर्ट में 164 के तहत बयान दिया है कि उसके हत्या की साजिश भी रची गयी थी. उसने फोन पर पुष्पेंद्र को बात करते हुए सुना था कि मुंगेर से पिस्टल का इंतजाम हो गया है. बस नेपाल ले जाना है और वहीं मारकर फेंक देना है.
इतना सुनने के बाद वह भागी और अपनी जान बचायी. इस आरोप पर बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज करके आराेपित पुष्पेंद्र को शनिवार को कंकड़बाग में एक लॉज से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




