औरंगाबाद से छह माओवादी गिरफ्तार

Published at :06 Jul 2014 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद से छह माओवादी गिरफ्तार

औरंगाबाद : जिले के अति नक्सलग्रस्त ढिबरा व देव थाना क्षेत्रों के जंगलतटीय इलाके से पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. बरंडा मोड़ के समीप से कोबरा, सीआरपीएफ, देव व ढिबरा थानों की पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तारी की. नक्सलियों में औरंगाबाद के छोटकी बेला निवासी राम कुमार यादव, सुजीत कुमार […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : जिले के अति नक्सलग्रस्त ढिबरा व देव थाना क्षेत्रों के जंगलतटीय इलाके से पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. बरंडा मोड़ के समीप से कोबरा, सीआरपीएफ, देव व ढिबरा थानों की पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तारी की. नक्सलियों में औरंगाबाद के छोटकी बेला निवासी राम कुमार यादव, सुजीत कुमार यादव, चतरा मोड़ निवासी मनोज शर्मा, देव के मुर्गीडीह के विजय माली, अंगेश भगत और गोपाल डेरा गांव निवासी उपेंद्र कुमार सिंह हैं.

इन नक्सलियों के पास से तीन कार्टन बिस्कुट, चावल, आटा, 50 किलो आलू व सब्जी के मसाले बरामद हुए हैं. मुर्गीबीघा गांव बिहार और झारखंड की सीमा पर जंगल में स्थित है. गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन