बाढ़ : बाढ़ में हथियारों का जखीरा बरामद

बाढ़ : बाढ़ थाने के सलारपुर गांव में सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गोरखा जवानों ने चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एक घर से काफी संख्या में हथियार बरामद किये गये. पुलिस ने मौके पर दो लोगों को पकड़ा है. सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को सलारपुर गांव में अपराधियों के […]
बाढ़ : बाढ़ थाने के सलारपुर गांव में सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गोरखा जवानों ने चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एक घर से काफी संख्या में हथियार बरामद किये गये. पुलिस ने मौके पर दो लोगों को पकड़ा है. सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को सलारपुर गांव में अपराधियों के जमावड़ा होने की सूचना मिली थी.
इसी को लेकर गुरुवार की रात को सलारपुर गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने घर और दलान को खंगाल डाला. इस मुहिम के तहत पुलिस को एक थ्री नट थ्री सरकारी राइफल, दो देशी कट्टे तथा 47 गोलियां मिलीं. इनमें थ्री नॉट थ्री की 10 गोलियां, 315 बोर की 17 गोलियां ,इनसास राइफल की दो गोलियां तथा एके-47 की 18 गोलियां मिलीं.
मौके पर राइफल साफ करने की चिंदी तथा बिंडोलिया भी मिली है. सभी हथियार कपड़े में बांधकर पुआल में छिपाकर रखे गये थे. इस दौरान मौके पर धनंजय सिंह और उसके छोटे भाई मृत्युंजय सिंह को गिरफ्तार किया गया. बाढ़ के थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने दोनों से सघन पूछताछ की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




